Sunday, August 28, 2011

मास्टर कार्ड कक्षा – १२ पाठ ४. उत्पादक का व्यवहार

1. उत्पादन फलन क्या अर्थ है?

उत्पादन फलन, दी हुई तकनीक के अंतर्गत आगतों और निर्गतों के बीच भौतिक संबंध को स्पष्ट करता है

2. कुल उत्पाद, औसत उत्पाद और सीमांत उत्पाद का अर्थ बतलायें ?

कुल उत्पाद: - एक फर्म द्वारा निश्चित समय में उत्पादित वस्तुओं की कुल मात्रा को कुल उत्पादन कहते हैं.

औसत उत्पाद: - यह प्रीति इकाई परिवर्ती साधन का कुल भौतिक उत्पादन है.

सीमांत उत्पाद: - परिवर्तनशील साधन की एक और अतिरिक्त इकाई लगाकर कुल उत्पाद में होने वाली वृद्धि को सीमान्त उत्पाद कहते हैं.

3. स्थिर साधन और परिवर्तनशील साधन क्या होते हैं ?

स्थिर साधन वह साधन हैं जो जिन की पूर्ति को अल्प काल में बढाई नहीं जा सकता.

परिवर्तनशील साधन वे साधन है जिन की पूर्ति अल्प काल में बढाई जा सकती है .

4. अल्प काल और दीर्घ काल में क्या अंतर हैं ?

अल्प काल: समय की ऐसी अवधि होती है जिस में स्थिर साधनों को बदलने की लिए आवश्क समय कम होती है

दीर्घ काल: - समय की ऐसी अवधि होती है जिस में सभी साधनों को बदलने की लिए पर्याप्त समय होता है.

5. TPP में गिरावट हो रही हो तो आप किसी साधन की MPP के विषय में क्या कहेंगे?

सीमान्त भौतिक उत्पाद ऋणात्मक होगा.

6. MPP वक्र का आकार कैसा होता हैं?

MPP वक्र का आकार उल्टा U जैसा होता है

7. श्रम विभाजन से आप का समझते हैं?

श्रम विभाजन में श्रमिकों को उन की वशिष्ट योग्यताओं के अनुसार कार्यों का बटवारा किया गया हो.

8. परिवर्ती अनुपात के नियम का अर्थ क्या है?

इस नियम के अनुसार ,’ यदि उत्पादन में स्थिर साधनों के साथ परिवर्ती साधन की इकाइयाँ बढाई जाती हैं तो सीमान्त भोतिक उत्पाद शुरू में बढता है , फिर गिरने लगता है और परन्तु धनात्मक रहता है और गिरने लगता है और अंत में ऋणात्मक हो जाता है ?

9. परवर्ती अनुपात के प्रतिफल का नियम की तीन अवस्थाएँ कौन सी हैं?

१. पहली अवस्था में कुल भौतिक उत्पाद बढती दर से बढता है, सीमान्त उत्पाद बढता है.

२. दूसरी अवस्था में कुल भौतिक उत्पाद धटती दर से बढता है, सीमान्त उत्पाद घटता है और धनात्मक रहता है.

३. तीसरी अवस्था में कुल भौतिक उत्पाद गिरना शुरू कर देता है, सीमान्त उत्पाद ऋणात्मक हो जाता है

2 comments: